सवाई माधोपुर | आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले निकाय आम चुनाव 2026 के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण की सभी तैयारियां प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की ओर से पूर्ण की जा चुकी है। मतदान दलों का प्रशिक्षण शहीद रिपुदमन सिंह महाविद्यालय (दक्षिण परिसर) में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाईमाधोपुर ने बताया कि मतदान दलों के प्रशिक्षण 25 एवं 27 अगस्त को दो दो परियों में होंगे। 25 अगस्त को प्रथम पारी में सुबह 9 बजे से 128 पीठासीन अधिकारियों एवं 128 प्रथम मतदान अधिकारियों तथा द्वितीय परी में दिन में एक बजे से 124 पीठासीन अधिकारियों एवं 124 प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार 27 अगस्त को प्रथम पारी में सुबह 9 बजे से 62 पीठासीन अधिकारियों एवं 62 प्रथम मतदान अधिकारियों तथा द्वितीय पारी में दिन में एक बजे से 59 पीठासीन अधिकारियों एवं 59 प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण प्रभारी ने सोमवार को प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण संबंधी सभी तैयारियों का जायजा लिया। सहायक प्रशिक्षण अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता डीईओ मा. एवं हरकेश लाल मीना एडीपीसी ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर टेंट, अल्पाहार, बिजली, पानी संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षण के लिए कक्ष के अनुसार प्रशिक्षित एमटी की नियुक्ति कर दी गई है।