पीएमश्री राजकीय विद्यालय मोराणा में एमटी कार्यालय कुंभलगढ़ के नारायण के सानिध्य में एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ। प्रशिक्षण में एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 9 सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में एसएमसी और विद्यालय प्रशासन के समन्वय पर चर्चा हुई। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उपाय बताए गए। विद्यालय के भौतिक उन्नयन के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर बात हुई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास में एसएमसी सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। शुक्रवार को मेंटर-मेंटी गतिविधि हुई। आईडाणा गांव के पूर्व नौसेना अधिकारी अभयसिंह राव ने विद्यार्थियों को जीवन कौशल विकसित करने की जानकारी दी। सेना में करियर से जुड़ी बातें बताईं। लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था प्रधान रामलाल बुनकर सहित एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विद्यालय स्टाफ मौजूद था।