उच्चैन नगरपालिका दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। यहां कुल 11,481 मतदाता अपने वोट डालेंगे। उच्चैन में 25 वार्ड हैं, जिनके लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बुधवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।