उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने 21 दिन पहले फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर को एक पिस्टल मय दो कारतूस के साथ और एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद की है। बदला लेने के लिए की थी फायरिंग पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अरबाज व आरिफ द्वारा बडा मेवाती के घर पर आकर उसके परिवार को पिस्टल दिखा डराया गया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अरबाज व आरिफ के घर पर फायरिंग की थी। आरोपी ने पिस्टल सलमान उर्फ बल्ली निवासी निम्बाहेडा से खरीदना बताया था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। हथियार तस्कर को पकड़ा थानाधिकारी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में आरोपी अज्जू उर्फ अजरुद्दीन पिता यासीन खान निवासी अम्बामाता को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने और शहजाद उर्फ चीनी ने मिलकर मध्यप्रदेश के जावरा निवासी तौसिफ खान से 2 पिस्टल व 4 कारतूस खरीदे थे। इसमें से एक पिस्टल व दो कारतूस शहाबाज खान निवासी खांजीपीर को दी। बाकी ए​​क पिस्टल व 2 कारतूस शहजाद उर्फ चीनी ने अपने पास रखना बताया। जिसको पुलिस ने बरामद ​कर लिया। प्रकरण में बाकी आरेपी शहाबाज खान की तलाश जारी है।