उदयपुर में मुस्लिम समुदाय बुधवार को बारावफात का पर्व मनाएगा। दोपहर करीब 1:30 बजे अंजुमन चौक से जुलूस की शुरुआत होगी। जो सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चौहट्‌टा, हरवेनजी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावटवाड़ी, जाटवाड़ी, नई पुलिया, अंवाबगढ़, राडाजी चौराहा, मल्लातलाई चौराहा होते हुए रात को ब्रह्मपोल स्थित दरगाह पहुंचेगा। बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल होंगे। इसे लेकर ट्रेफिक व्यवस्था में आज बदलाव किया गया है। यहां सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा रंग निवास से जगदीश चौक तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुराने कंट्रोल रूम, अस्थल मंदिर से मुखर्जी चौक, भड़भुजा घाटी, बड़ा बाजार से घंटाघर, जगदीश चौक से घंटाघर, हाथीपोल, हरवेनजी का खुर्रा, मोती चौहट्‌टा से घंटाघर, झरिया मार्ग, सिलावटवाड़ी से जाटवाड़ी पुलिया तक, चांदपोल से जाटवाड़ी पुलिया तक और राडाजी चौराहा, महाकालेश्वर से सुभाष चौराहा तक सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। देहलीगेट से हाथीपोल वनवे रहेगा देहलीगेट से हाथीपोल तक यातायात वनवे रहेगा। उदयपुर पलिस ने लोगों से अपील की है कि कृपया बुधवार के दिन जिन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है कृपया उस रूट पर वाहन लेकर न आएं, वर्ना उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ेगा।