‘भास्कर समाधान’ उदयपुर में स्थानीय समस्याओं को जिला स्तर पर पहुंचाने का काम कर रहा है। विभागीय अधिकारी इन समस्याओं को न केवल सुलझा रहे हैं बल्कि समाधान की जानकारी शिकायतकर्ता की पोस्ट पर भी शेयर कर रहे हैं। यह एक ऐसा जनमंच है जहां आमजन और अधिकारियों को एक–दूसरे को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 5 साल से कर रहे रोड खुलने का इंतजार उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर–6 से नरेश ने रोड कनेक्टिवटी से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 वाली 100 फीट रोड का प्लान हिरण मगरी के सेक्टर–6 के मेन रोड से जोड़ा जाना था। लेकिन यह रोड बीते पांच साल से बंद पड़ा है। हम सेक्टर वासियों की अपील है कि इस रोड को जल्द खुलवाकर क्षेत्र का यातायात सुगम बनाया जाए। खम्भे लगाए नहीं, पेड़ों से बांधे बिजली के तार प्रताप नगर रोड, सुंदरवास, गणेशपुरा से विवेक ने बिजली के खम्भों के न होने से हो रही परेशानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में बिजली के खम्भे ही नहीं लगाए हुए हैं। पूरी गली में तीन ही खम्भे हैं। बिजली के तारों को पेड़ों से बांधा हुआ है। इस समस्या का संबंधित विभाग कोई समाधान करवाए। नई सड़क का लेवल सही नहीं, अब जमा रहता पानी उदयपुर की शावरी कॉलोनी से दीपक साहू ने जून महीने में जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। अपनी समस्या को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां सड़कों पर सारा साल पानी जमा रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले नई रोड बनाई गई थी, लेकिन रोड की लेवलिंग सही नहीं होने के कारण यहां पानी जमा रहता है। कई कम्प्लेंट कर चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। एक सप्ताह से खराब रोड लाइट, ठीक नहीं की बड़गांव के डांगी मोहल्ले के पास बसी कृष्णा कॉलोनी से राजेन्द्र शर्मा ने घर के बाहर लगी रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है। शिकायत के बावजूद इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। अंधेरे के कारण गली के लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद ठीक हुई रोड लाइट कालका माता मंदिर मार्ग, छोटी पीपली, पहाड़ा से अशोक गोयल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण बारिश के इस मौसम में लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट ठीक करवाकर लोगों की परेशानी का हल कर दिया है। निगम सफाईकर्मी कुंज बिहारी बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी के सेक्टर 9 के रहने वाले नंदकिशोर सोनी ने ए ब्लॉक स्थित शीतल पार्क के पास बड़े नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने के बारे में समस्या पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि गंदगी जमा होने से बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कुंज बिहारी ने समस्या का समाधान किया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश