उदयपुर जिले में नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और कार की टक्कर में दो मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। दो स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए रॉन्ग साइड जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी ​भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार की पूरी बॉडी पिचक गई। सूचना पर प्रतापनगर थानाधिकारी अजयसिंह राव मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकालकर निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। 2 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रामदेवजी मंदिर से 100 मीटर दूरी पर हुआ। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हैं एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया- हादसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी उदय बंसल पुत्र दिलीप बंसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी रुचिका परिहार (25) पुत्री रघुनाथ परिहार की मौत हो गई, जबकि हरियाणा के शशांक सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण और 1 लड़की गंभीर रूप से घायल है। चारों स्टूडेंट उदयपुर में उमरडा स्थित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट थे। मौके पर क्रेन बुलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करा दिया है। ये खबर भी पढ़ें ट्रक की टक्कर से सरकारी टीचर की मौत:छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे; रोज कार से जाते थे स्कूल, आज बाइक से निकले सीकर के पाटन में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे सरकारी टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डाबला थाना क्षेत्र में रामनगर के पास मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उनको नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)