उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… वार्ड 72 में रोड लाइट्स बंद, अंधेरे से होती परेशानी उदयपुर शहर के वार्ड 72, चित्रकूट नगर, ए ब्लॉक से अरुण सिंह ने रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड में इस तरह के कई पॉइंट्स हैं जहां रोड लाइट्स न होने के कारण अंधेरा रहता है। जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व लोगों को परेशान करते हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। खुले में डाल रहे कचरा, डस्टबिन था अब गायब हुआ शहर के सेंट्रल एरिया से मयंक ने प्राइमरी स्कूल के पास खुले में कचरा डाले जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के पास पहले निगम का बड़ा डस्टबिन हुआ करता था लेकिन अब वह हटा दिया गया है। इससे आसपास के लोग प्राइमरी स्कूल के सामने ही ,खुली सड़क पर ही अपना कचरा डाल रहे हैं। इससे आने–जाने वालों को तो परेशानी हो रही है, बच्चों के स्वासथ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 5 साल से कर रहे रोड खुलने का इंतजार हिरण मगरी के सेक्टर–6 से नरेश ने रोड कनेक्टिवटी से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 वाली 100 फीट रोड का प्लान हिरण मगरी के सेक्टर–6 के मेन रोड से जोड़ा जाना था। लेकिन यह रोड बीते पांच साल से बंद पड़ा है। हम सेक्टर वासियों की अपील है कि इस रोड को जल्द खुलवाकर क्षेत्र का यातायात सुगम बनाया जाए। 10 साल से नालियों की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासी प्रताप नगर चौक के एयरपोर्ट रोड से मोहम्मद सलीम ने वार्ड में विकास कार्य न होने की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा है कि गंगाराम जी खटीक वाली गली में नाली की समस्या बीते 10 साल से है। कई बार पार्षद, जन प्रतिनिधियों को बोल चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। जरा सी बारिया में ही नालियां आवेरफ्लो होकर बहने लगती हैं। सारा गंदा पानी हमारे घर के आगे जमा होता है। हमारी इस समस्या का समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या शहर के मनोहरपुरा रोड, अरोड़ा नगर, फतेहपुरा से अजीम अत्तारी ने कॉलोनी में सालों से नालियां की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी कॉलोनी हीतावालों की बाड़ी, गली नंबर एच, वार्ड 69 की खारोल कॉलोनी में कई सालों से न तो नई नालियां बनी है न पुरानी की मरम्मत हुई है। अज़ीम अत्तारी ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। वार्ड नंबर 44 के पार्षद आशीष कोठारी बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के हिरण मगरी, सेक्टर 07 इलाके में गीतांजलि बायपास रोड के बीच आ रहे बिजली के पोल को हटाने के लिए गुप्तेश्वर नगर से दिग्विजय सिंह भाटी ने अपील की थी। उन्होंने बताया कि रोड के बीच आ रहे इस पोल की वजह से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड नंबर 44 के पार्षद आशीष कोठारी ने समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश