उदयपुर में दिन का तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है वहीं रात का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह करीब 8-9 बजे से ही तेज धूप होने से गर्मी और उमस का असर दिखाई देने लगता है। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ने लग जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटन स्थलों पर देखने को मिल रहा है। गर्मी के चलते पर्यटन स्थलों पर कम ही लोग दिखाई देते हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से उदयपुर में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते झीलों और तालाबों के जलस्तर बढ़ने की बजाय धीरे-धीरे घटने लगा है। इस बार समय से पहले विदा मानसून: डॉ देवड़ा मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा ने बताया कि जब मानसून की समय से पहले विदाई हो जाती है या उसमें लंबा गैप आ जाता है। तब धरातल से नमी खत्म होते ही सूर्य की किरणें सीधे तापमान बढ़ाती हैं। इस बार मानसून उम्मीद से पहले ही विदा हो गया। अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम गई। जिससे अचानक तापमान में उछाल आया है।