उदयपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में 7 अक्टूबर, बुधवार को बिजली कटौती रहेगी। आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते कटौती में करीब 20 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे। अजमेर विद्युत वितरण निगम के एईएन गिरिश मारीवाला के अनुसार- सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ये इलाके होंगे प्रभावित बिजली कटौती के दौरान चित्रकूट नगर, ईएसआईसी हॉस्पिटल, निरंकारी भवन, यूथ हॉस्टल, आशीर्वाद नगर, बुरहानी नगर, मीरा नगर, सी ब्लॉक, एंबियंस होटल, रूप नगर, गरीब नवाज कॉलोनी, नारी निकेतन महिला पुलिस थाना, चित्रकूट नगर ए ब्लॉक, श्याम नगर, राजेंद्र नगर, सांची, डीपीएस स्कूल, सरकारी क्वार्टर, पुरानी काली मगरी सहित आसपास के संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।