उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर वार्डों की सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोग पोस्ट के जरिए शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, वहीं रियल टाइम फीडबैक के बाद जिम्मेदार विभागों की सक्रियता भी नजर आ रही है। लगातार उठ रहे जनता के मुद्दों पर कार्रवाई से शहर में सकारात्मक बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 240 वॉट के बिजली तार लकड़ी पर बांधे उदयपुर के राठौड़ा का गुढ़ा, लोयारा, बड़गांव से समस्त क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफॉर्मर से जुड़े खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। पोस्ट में लोगों ने बताया है कि हमारे यहां लगे इस ट्रांसफॉर्मरसे निकलने वाले 240 वॉट के तार लकड़ी पर बांधे हुए हैं। इससे किसी भी व्यक्ति या पशु को करंट लगने का डर बना हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा के नाम पर कोई उपाय नहीं किया गया है। इसके तार भी जले हुए हैं। कई बार विभाग को कह चुके लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। मेनहोल के टूटे ढक्कन से रहता हादसे का डर कुशाल बाग की गली नंबर 3 से अमित राव ने रोड के बीच बने गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि काफी समय से सड़क पर बने सीवरेज लाइन के मेनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे गली में खेलने वाले बच्चों और वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। गड्ढे के बारे में बताने के लिए इसे लकड़ी पत्थर से कवर किया हुआ है लेकिन निगम से अपील है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करे। सड़क किनारे फैली गंदगी, नियमित सफाई भी नहीं राजेश्वर गांव से महेन्द्र गुप्ता ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एनएच 58 पर जैन आदिनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से यहां से गुजरने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस कचरे को यहां से हटवाने की अपील है। साथ ही इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सीवरेज डाली, सड़क उखाड़ी, विभाग बेफिक्र हिरण मगरी के सविना मेन रोड, वर्मा कॉलोनी से आरिफ खान ने जर्जर खस्ताहाल सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कुछ महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए इस रोड को उखाड़ा गया था। लेकिन काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही खस्ताहाल छोड़ दिया है। यूआईटी कॉलोनी होने के बावजूद न तो गली में बच्चे खेल सकते हैं न ही घर में सुकून है क्योंकि दिनभर सड़क की धूल घरों में आती है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या शहर के एनएच 58, महाकालेश्वर चौक, अम्बामाता से हर्षवर्धन सिंह ने टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ की समस्या पोस्ट कर इसे हटाने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि आंधी–बारिश में पेड़ की एक भारी–भरकम डाल टूटकर सड़क के बीच गिर गई है जिससे महाकालेश्वर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पेड़ की डाल हटवाकर सफाई करवा दी है। एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ सुंदरलाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर हिरण मगरी के सेक्टर 9 में कॉलोनी के नुक्कड़ पर लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट करने वाले सुंदर ने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है, लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश