उदयपुर नगर निगम के वार्ड 52 स्थित आजाद नगर और नेमिनाथ कॉलोनी की मुख्य सड़क की सूरत अब बदलेगी। लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क के डामरीकरण कार्य की रविवार से शुरुआत हो गई है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही सड़क की स्थिति में भी सुधार होगा। डामरीकरण कार्य की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर पारस सिंघवी, विधायक ताराचंद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, पूर्व पार्षद लवदेव बगड़ी, चंद्रप्रकाश सुहालका, प्रवीण मारवाड़ी और भूपेंद्र जैन उपस्थित रहे। लंबे समय से थी मांग पार्षद तारा सुहालका ने बताया- क्षेत्रवासी लंबे समय से मुख्य सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। सड़क का डामरीकरण होने से स्थानीय निवासियों के साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सड़क की स्थिति सुधरने से आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।