इंदौर में शनिवार से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले दिन होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर चार मैच खेले जा रहे हैं। इनमें बिहार और सौराष्ट्र के बीच होने वाला मुकाबला खास है। बिहार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 31 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। मैच देखने के लिए दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह था। गुरुवार को टीमों ने किया अभ्यास टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत गुरुवार को सभी टीमों ने जमकर अभ्यास किया। बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने डेली कॉलेज मैदान पर नेट्स में बल्लेबाजी की। वहीं, जम्मू-कश्मीर की टीम से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक होलकर स्टेडियम में गेंदबाजी करते नजर आए। पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र, रेलवे, तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने भी अलग-अलग सत्रों में अभ्यास किया। पहले दिन दो मैदानों पर हो रहे चार मुकाबले पहले दिन होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर चार मैच खेले जा रहे हैं। बिहार-सौराष्ट्र और रेलवे-तमिलनाडु के अलावा पंजाब-हरियाणा के बीच भी मुकाबला है। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की टीमें शाम 4:30 बजे आमने-सामने होंगी। उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी पर भी रहेंगी नजरें जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। वहीं, पंजाब के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन का भी इंतजार रहेगा। फ्लड लाइट में भी खिलाड़ियों ने किया अभ्यास गुरुवार को शाम के मुकाबलों को देखते हुए खिलाड़ियों ने फ्लड लाइट में भी अभ्यास किया। दोनों मैदानों पर टीमों ने पिच के मिजाज, उछाल और खेल की परिस्थितियों को समझने के लिए अलग-अलग सत्रों में प्रैक्टिस की। खिलाड़ियों को रोटेशन के आधार पर होलकर स्टेडियम में फ्लड लाइट के बीच अभ्यास का मौका दिया गया, ताकि वे मैच के दौरान परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन कर सकें। यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में वैभव की स्पेशल ट्रेनिंग, स्पीड बढ़ाने पर फोकस इंदौर में 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीमें तैयारियों में जुटी हैं। डेली कॉलेज मैदान पर बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास दूसरे खिलाड़ियों से अलग नजर आया। पढ़िए पूरी खबर…