भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हुए। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है। बिहार-सौराष्ट्र मैच में बना सूर्यवंशी का रिकॉर्ड इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला गया। वैभव ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी की। इसके साथ ही वे इस फॉर्मेट में अब तक के सबसे युवा कप्तान बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल 311 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्तानी की थी। सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराया सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हरा दिया। बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। सूर्यवंशी ने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए। सौराष्ट्र ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ जमाई हाफ सेंचुरी भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनकी नाबाद 60 रन की पारी की मदद से मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हराया चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पंड्या 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शिवालिक शर्मा ने 45 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से भगमेंदर लाथर ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा, चिरागवीर धिंडसा और शिवम भांबरी को 1-1 विकेट मिला। पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। भानु आनंद और परमीश्वरन शिवरामन ने 46-46 रन की पारी खेली, जबकि पुगाझेंडी आकाश ने 14 गेंदों पर 42 रन बनाए। पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हरा दिया। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए। पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात 21 रन से जीता गुजरात ने एलीट ग्रुप-D के मुकाबले में ओडिशा को 21 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 250 रन बनाए। खिलन पटेल ने 29 गेंदों पर 84 और कप्तान उर्विल पटेल ने 30 गेंदों पर 62 रन बनाए। जवाब में ओडिशा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन ही बना सकी। ओडिशा के लिए सुब्रांशु सेनापति ने 47 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली, जबकि गुजरात के अर्जन नागवासवाला ने 4 विकेट लिए। गोवा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की ग्रुप-D के ही एक अन्य मुकाबले में विदर्भ ने गोवा को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता में गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार स्क्वॉड में:कुलदीप यादव बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अब भारत में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। पूरी खबर
सूर्यवंशी बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान:15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभाली; सूर्यकुमार की 15 बॉल पर फिफ्टी
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हुए। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...