रेलवे के 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने टी-20 डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके। वे टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अभिमन्यु मिथुन नवंबर 2019 में और दर्शन नल्कंडे 2021 में यह कारनामा कर चुके हैं। इंदौर में खेले गए मुकाबले में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। रेलवे ने यह मुकाबला 29 रन से जीता। जमशेद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जमशेद ने टी-20 के 2 और बड़े रिकॉर्ड बनाए विदर्भ ने गुजरात को 5 विकेट से हराया बारिश के कारण गुजरात-विदर्भ मैच 13 ओवर का हुआ। गुजरात ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए। आर्य देसाई ने 41 और उर्विल पटेल ने 35 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े, जबकि खीलन पटेल ने 26 रन बनाए। विदर्भ की ओर से पार्थ रेखड़े ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर और यश कदम को 2-2 विकेट मिले। विदर्भ ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमाचल ने त्रिपुरा को 32 रन से हराया, कप्तान पुखराज की फिफ्टी हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। कप्तान पुखराज मन्न ने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए। एकांत सेन ने 33, आयुष जमवाल ने 25 और वैभव शर्मा ने 24 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से मणिसंकर मुरासिंह ने 4 और सौरभ दास ने 3 विकेट लिए। त्रिपुरा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और हिमाचल ने 32 रन से मैच जीत लिया। जितेश की फिफ्टी से बड़ौदा ने बंगाल को हराया बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन की 46 गेंदों पर 78 रन की पारी की बदौलत 172 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से क्रुणाल पंड्या और सफवान पटेल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में शाश्वत रावत ने 35 गेंदों पर 51 रन बनाए। इसके बाद जितेश शर्मा ने 29 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। पंजाब के समद ने 27 गेंद पर 64 रन बनाए जम्मू-कश्मीर ने पंजाब के खिलाफ 195 रन का लक्ष्य हासिल किया। अब्दुल समद ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। सातवें नंबर पर उतरे मुजफ्फर लोन ने भी पेनल्टीमेट गेंद पर छक्का लगाकर टीम की जीत में योगदान दिया। ओपनर कमरान इकबाल ने भी फिफ्टी लगाकर मजबूत शुरुआत दी। पंजाब की ओर से विवान मल्होत्रा ने 59 गेंदों पर 85 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने अर्धशतक लगाया। मुश्ताक अली ट्रॉफी में आज खेले गए अन्य मुकाबले प्लेट ग्रुप के तीनों मुकाबले बारिश से रद्द नागालैंड के सोविमा में प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। अरुणाचल प्रदेश Vs नागालैंड, सिक्किम Vs मेघालय और सर्विसेज Vs मेघालय के मैच नहीं हो सके। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राहुल ने 6 महीने पहले शुरू की न्यूजीलैंड की तैयारी:रूट-ब्रूक के वीडियो देखकर बनाया गेम प्लान; 290 बॉल पर 136 रन बनाए केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी 6 महीने पहले ही शुरू कर दी थी। वे जानते थे कि यहां की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। इसलिए उन्होंने पुराने टेस्ट मैचों के वीडियो देखे, उन बल्लेबाजों का तरीका समझा जिन्होंने न्यूजीलैंड में रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…
जमशेद आलम ने चार गेंद पर 4 विकेट लिए:ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे भारतीय: मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे ने सौराष्ट्र को हराया
रेलवे के 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने टी-20 डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके। वे टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबा...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...