कैलिफोर्निया (अमेरिका) रह रहे स्थानीय धर्मसंघ विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी वीरेंद्र मिश्रा भारत भ्रमण के दौरान वे पत्नी के साथ धर्मसंघ विश्वविद्यालय पहुंचे। उनके साथ भारतीय मूल के अमेरिका प्रवासी साथी कुमार शंकर, शशि शंकर, उमा, अनुसूया, महेंद्र, मोहिनी, एनजी, सरोजिनी, सरोजिनी लता, रोहिणी, रुक्मिणी, उर्मिला, देवप्रसाद आदि उपस्थित थे। मिश्रा सहित सभी ने विश्व विद्यालय के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के साथ मिलकर विष्णुसहस्रनाम का पाठ किया। सभी ने धर्मसंघ से जुड़ी पुरानी यादें साझा की। प्रबंधक प्रकाशदेव ने आगंतुकों का स्वागत किया।