विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में बुधवार को मेलबर्न रेनेगेड्स की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन बिना गेंद खेले बोल्ड हो गईं। ब्रिस्बेन हीट की गेंदबाज सारा ग्लेन ने खाली स्टंप पर गेंद डालकर उन्हें आउट किया। यह घटना मेलबर्न रेनेगेड्स की चेज के 15वें ओवर में हुई। टीम को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला था। डॉटिन 97 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आईं, लेकिन क्रीज पर पहुंचने में देरी कर दी। 75 सेकेंड में क्रीज पर पहुंचना जरूरी WBBL के टाइम आउट नियम के मुताबिक, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के 75 सेकेंड के भीतर नए बल्लेबाज को अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना होता है। ऐसा नहीं होने पर बल्लेबाज को पिच से कम से कम 5 मीटर दूर लेग साइड में खड़ा होना पड़ता है। गेंदबाज इस दौरान खाली स्टंप पर गेंद डाल सकता है। डॉटिन समय पर तैयार नहीं हो सकीं, इसलिए उन्हें स्क्वायर लेग के पास खड़ा होना पड़ा। ग्लेन ने खाली स्टंप पर गेंद डाली और डॉटिन को बोल्ड करार दिया गया। इस गेंद को ओवर की पहली गेंद भी गिना गया। आखिरी गेंद पर रेनेगेड्स ने जीता मैच डॉटिन बिना खाता खोले आउट हुईं। हालांकि, मेलबर्न रेनेगेड्स ने मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सोफी मोलिन्यू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद मोलिन्यू ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने ग्लेन की गेंदबाजी की तारीफ की और माना कि उनकी टीम ने डॉटिन को तैयार होकर मैदान में भेजने का फैसला लेने में थोड़ी देर कर दी।
बिना गेंद खेले बल्लेबाज बोल्ड:ऑस्ट्रेलिया की विमेंस लीग में नया नियम लागू, क्रीज पर देर से आने के कारण खाली स्टंप पर गेंदबाजी हुई
विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में बुधवार को मेलबर्न रेनेगेड्स की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन बिना गेंद खेले बोल्ड हो गईं। ब्रिस्बेन हीट की गेंदबाज सारा ग्लेन ने खाली स्टंप पर गेंद डालकर उन्हें आउट किया। यह घटना मेलबर्न रेनेगेड्स...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...