नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 27 और 28 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकतले समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: शीतलहर से पारा 2 डिग्री तक गिरा, बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर रहा। बाड़मेर में दिन का तापमान 31°C से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. एमपी: बारिश थमते ही लौटी ठंड, शाजापुर में पारा 8.4 डिग्री; भोपाल, इंदौर में बढ़ी सर्दी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं के कारण शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी सर्दी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें.. 3. उत्तर प्रदेश: हरदोई में पारा 9.5°C; अगले हफ्ते 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C रहा। लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल और बिजनौर समेत 15 शहरों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में तापमान 3 से 5°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
7 राज्यों में घना कोहरा, जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में:नवंबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ने लगी ठंड, जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मैदानी इलाकों मे...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...