नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रात का तापमान माइनस में है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.7°C रहा, जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 12 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 27 और 28 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकलते समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर को छोड़ सभी शहरों में पारा 15°C से नीचे, फतेहपुर में 4.7°C राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। सीकर के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. एमपी: दमोह में 7.4°C पारा, 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे; भोपाल में शीतलहर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दमोह में बुधवार तो न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। भोपाल में पारा 8.2°C पर पहुंच गया, जो 10 साल में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 3 शहरों में पारा 10° से नीचे, हरदोई 9°C के साथ सबसे ठंडा पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.2°C और कानपुर में 9.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 शहरों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: कई जिलों में सुबह से कोहरा, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से आसमान साफ हो रहा है। बुधवार को अरवल में 11.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: उत्तरी हिस्से में ठंड, दक्षिण में रातें गर्म: अंबिकापुर 11.4°C के साथ सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: ताबो में माइनस 6.1°C तापमान, 12 शहरों में 5 डिग्री से नीचे हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बीच मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे पहुंच गया है। ताबो में सबसे कम माइनस 6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. पंजाब-चंडीगढ़: फरीदकोट में पारा 6.4 डिग्री; घने कोहरे की चेतावनी पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह के समय कई जगह घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति 28 नवंबर तक बनी रह सकती है। चंडीगढ़ में पारा 9.2 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… 8. उत्तराखंड: पहाड़ों पर कोहरा, दिन में छाएंगे बादल; 6 शहरों की हवा खराब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्के बादल रह सकते हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी अब तक नहीं पिघली है। केदारनाथ में बुधवार को तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -10°C, यमुनोत्री में -6°C और गंगोत्री में -13°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा:राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से नीचे; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रात का तापमान माइनस में है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.7°C रहा, जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। मध्य प्...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...