धौलपुर| पुराना बाड़ा हैदरशाह स्कूल मतदान केन्द्र में वार्ड नम्बर 40 के मतदान के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। वोटर लिस्ट में लगभग 100 नाम ऐसे पाए गए हैं। िजनके मकान संख्या के स्थान पर शून्य दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनमें से अधिकतर लोग बाहर ही रहते हैं और उनको वहां भी वोट का अधिकार प्राप्त है। लिस्ट में नामों को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि वोटर लिस्ट में इन नामों को चुनाव से ठीक 15-20 िदन पहले ही बढ़वाया गया है। जिससे चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके। वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम, पिता का नाम, उम्र और जेंडर सहित मकान नम्बर की जानकारी होती है, लेकिन लिस्ट एक तरफ से लगभग 100 नामों के मकान संख्या शून्य दर्ज होने के कारण लोग वोटर लिस्ट पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी लेने पर भास्कर ने लिस्ट की सत्यता जांची तो पाया कि लिस्ट में 100 नामों के मकान संख्या के आगे शून्य दर्ज है। एक साथ इतने मकान नामों के आगे शून्य दर्ज होने से मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। मतदान केन्द्र पर तैनात बीएलओ का कहना है कि यह सब वोटर लिस्ट िप्रंट करने के दौरान हुआ है, जिसको दिखवाया जाएगा। मतदान केन्द्र पर लोगों ने बिना रोकटोक के आवाजाही को लेकर भी सवाल उठाए। कहना था कि पोलिंग बूथ के अंदर लोगों का आना-जाना बना रहा, जिन्हें टोका तक नहीं गया। ^वोटर लिस्ट में 100 नामों के मकान संख्या के स्थान पर शून्य लिखा है तो उसको दिखवाकर जांच करवाई जाएगी। - सुरेश राव, एसडीएम।