बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यह अचीवमेंट हासिल की। बाबर ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए। रावलपिंडी में चल रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तानी टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। बाबर और साद बेग नाबाद हैं। सईम अयूब 7, फखर जमान 16 रन बनाकर आउट पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 32 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर सईम अयूब 7 और फखर जमान 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स को दिलशान मदुशंका ने कैच आउट कराया। साद बेग ने डेब्यू किया, 262वें वनडे खिलाड़ी टॉस के दौरान कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया कि साद बेग वनडे डेब्यू कर रहे हैं। वे पाकिस्तान के 262वें वनडे खिलाड़ी हैं। कप्तान शाहीन अफरीदी ने उन्हें डेब्यू कैप दी और गले लगाया। ------------------------------------------ इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया, एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर