सवाई माधोपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिला में पार्टी द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ओम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को शाम 7 बजे बजरिया स्थित विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिवमंदिर एवं आसपास के मंदिरों में 108 दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की जाएगी।