मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सवाई माधोपुर में सोमवार अलसुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। मलारना डूंगर क्षेत्र के टापरी गुर्जर गांव में बिजली गिरने से रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में रात का तापमान माइनस में पहुंच रहा है। वहीं, मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान करीब 11°C बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात के समय ठंड में इजाफा हुआ है। राज्य के 10 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार के मौसम की खबरें… यूपी: हवा प्रदूषित, गाजीपुर का AQI 276; अगले 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क उत्तर प्रदेश में दशहरे पर मौसम साफ रहेगा, जबकि लखनऊ समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है। गाजीपुर में AQI 276, लखनऊ में 218 और कानपुर में 203 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: बद्रीनाथ में -8°, केदारनाथ में -7° सेल्सियस तापमान; आज मौसम साफ रहेगा उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बद्रीनाथ में पारा -8°C, केदारनाथ में -7°C, गंगोत्री में -4°C और यमुनोत्री में 0°C रहा। वहीं, मसूरी में 11°C और नैनीताल में 10°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…