भास्कर न्यूज | सिरोही सिरोही पब्लिक स्कूल में 42वीं 11 वर्षीय छात्र-छात्रा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी भबूताराम रहे। विभाग की ओर से राजेंद्र सिंह देवड़ा, अमृतलाल माली, पर्वत सिंह देवड़ा, वीरेंद्र सिंह चंपावत, नागाराम देवासी, ओटाराम माली और छागनलाल पटेल ने सहयोग किया। संस्था प्रधान रेणुलता व्यास ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कबड्डी में रतनगढ़ स्कूल प्रथम, एचआरएमएस जावाल द्वितीय और अणगौर स्कूल तृतीय रहा। खो-खो में मेरमांडवाड़ा प्रथम और एचआरएमएस जावाल द्वितीय रहा। जिम्नास्टिक में आकूना स्कूल प्रथम, सतापुरा विद्यालय द्वितीय और एचआरएमएस जावाल तृतीय रहा। 50 मीटर दौड़ में एचआरएमएस जावाल के कृष्ण प्रथम, अणगौर के गोपाल द्वितीय और कुलदीप तृतीय रहे। 100 मीटर में एचआरएमएस जावाल के कार्तिक सिंह प्रथम, अणगौर के कनिष्क देवासी द्वितीय और एचआरएमएस जावाल के सूरज घांची तृतीय रहे। लंबी कूद में रतनगढ़ के आशाराम प्रथम, एचआरएमएस जावाल के मुकेश मीणा द्वितीय और सूरज घांची तृतीय रहे। 100x4 रिले में मेरमांडवाड़ा के कृष्ण, निकेश मीणा, सूरज घांची और कार्तिक सिंह की टीम प्रथम तथा अणगौर के कुलदीप, सुशील, मोंटू परमार और गणेश की टीम द्वितीय रही। छात्रा वर्ग में मेरमांडवाड़ा का दबदबा : कबड्डी में मेरमांडवाड़ा प्रथम रहा। खो-खो में एचआरएमएस जावाल प्रथम और मेरमांडवाड़ा द्वितीय रहा। जिम्नास्टिक में आकूना प्रथम और कालंद्री स्कूल द्वितीय रहा। 50 मीटर दौड़ में नून स्कूल की हिना प्रथम, एचआरएमएस जावाल की गरिमा द्वितीय और रिया तृतीय रही। 100 मीटर में मेरमांडवाड़ा की करिश्मा प्रथम, एचआरएमएस जावाल की विधि कुमारी द्वितीय और अणगौर की स्वरूप तृतीय रही। लंबी कूद में नून स्कूल की पल प्रथम, एचआरएमएस जावाल की विलास कुंवर द्वितीय और गरिमा कुंवर तृतीय रही। 100x4 रिले में मेरमांडवाड़ा की मित्तल, पिंकी, सेजल और प्रीति की टीम प्रथम रही। अणगौर की कोमल, स्वरूप, शिवानी और विमला की टीम द्वितीय रही, जबकि एचआरएमएस जावाल की गरिमा कुंवर, ईशिता माली, विलास कुंवर और विधि कुमारी की टीम तृतीय रही। समापन पर संस्था प्रधान रेणुलता व्यास ने आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की सुनीता माथुर, सीमिता गोयल, धर्मेंद्र सिंह, प्रीति पंवार, राजेंद्र कुमार, नसरीन बानो, उर्मिला, राज राठौर, संध्या त्रिवेदी, प्रियंका कलावंत, प्रियंका देवड़ा और अमित माली मौजूद रहे।