महाराष्ट्र में राजस्थान के कारोबारी की बेटे ने ग्राइंडर से गला काटकर हत्या कर दी। बेटा नई कार खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। पिता ने मना कर दिया था। कारोबारी मोहनलाल परमार (59) मूल रूप से पाली के देसूरी के रहने वाले थे। करीब 30 साल से वे महाराष्ट्र के पालघर में रह रहे थे। दादर में उनकी बर्तनों की दुकान है। घटना के समय वह और अपने दूसरे नंबर के बेटे मुकेश के साथ घर पर थे। पत्नी गांव आई हुई थीं। बड़ा और छोटा बेटा दुकान पर थे। छोटे बेटे ने पिता को फोन किया, जब फोन नहीं उठा तो अपने दोस्त को फ्लैट पर भेजा। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों बेटे मंगलवार सुबह पिता का शव लेकर देसूरी पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर लिया।
झगड़े के बाद दुकान से खरीदकर लाया ग्राइंडर मुंबई पुलिस ने बताया-महाराष्ट्र के पालघर पूर्व के नवली रामनगर निवासी कारोबारी मोहनलाल परमार (59) ने बेटे को कार खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। इस पर उनके बेटे मुकेश परमार (25) ने उनसे झगड़ा कर लिया। कुछ देर बाद मुकेश हार्डवेयर की दुकान से टाइल वाली इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन खरीदकर घर आया और ग्राइंडर मशीन से अपने पिता मोहनलाल का गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान मोहनलाल और उनका बेटा मुकेश ही फ्लैट पर थे। मोहनलाल की पत्नी पवनी देवी सास की तबीयत सही नहीं होने और नवरात्रि के चलते पैतृक घर देसूरी (पाली) आई हुई थीं। बाकि दोनों बेटे बेटे दुकान पर थे। फोन नहीं उठाने पर परिचित को भेजा फ्लैट पर छोटे बेटे भावेश ने पिता मोहनलाल को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा तो अपने दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने के लिए कहा। दोस्त वहां पहुंचा तो लहूलुहान हालत में मोहनलाल का शव कमरे में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी बेटा गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कारोबारी पिता की हत्या के आरोपी मुकेश परमार की तलाश में पुलिस जुटी थी। आरोपी के गुजरात के भरूच में होने का पता चला, पुलिस ने उसे सोमवार को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया- आरोपी बेटा भी दुकान संभालता था। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद परिजन कारोबारी का शव लेकर देसूरी के लिए रवाना हुए। मंगलवार को घर पहुंचे इसके बाद कारोबारी मोहनलाल का अंतिम संस्कार किया गया। ….. यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला:एक दिन घर में छुपाए रखा शव, 4 महीने पहले जेल से छूटकर आया था परिवार जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर पिता की हत्या कर दी। मर्डर के बाद एक दिन तक शव को घर में ही रखा। दूसरे दिन गांव ले जाने के लिए टैक्सी वाले को बुलाया। (पूरी खबर पढ़ें…) पत्नी की गोली मारकर हत्या,बेटे ने पिता को मार डाला:दो शादियों के बाद लिव-इन में रह रहा था; घर लौटने की बात पर हुआ विवाद चित्तौड़गढ़ में दो शादियों के बाद तीसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मां की आंखों के सामने मौत देख गुस्साए बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता को मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे और पहली पत्नी को डिटेन कर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)