रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मंगलवार को तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने दूसरी पारी में हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए। अजीत राम ने भी 4 विकेट झटके। उत्तराखंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे। तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके आखिरी 5 विकेट सिर्फ 10 रन पर गिर गए। उत्तराखंड की दूसरी पारी उत्तराखंड के लिए दूसरी पारी में देगा निश्चल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी ने 19 और अवनीश सुधा ने 18 रन बनाए। कुणाल चंदेला ने 16, जगदीश सुचित ने 14 और मंयक मिश्रा ने 12 रन बनाए। सौरभ रावत, आदित्य रावत और देवेंद्र सिंह बोरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जनमेजय जोशी बिना खाता खोले नाबाद रहे। साई किशोर की हैट्रिक साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के 43वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने चौथी गेंद पर लक्ष्य रायचंदानी को आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सौरभ रावत और छठी गेंद पर आदित्य रावत आउट हुए। साई किशोर ने आरव महाजन, जगदीश सुचित और देवेंद्र सिंह बोरा का विकेट भी लिया। विदर्भ ने जम्मू-कश्मीर को 3 विकेट से हराया विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। मंदार महाले ने 25 रन बनाए, जबकि हर्ष दुबे नाबाद 22 और नचिकेत भूटे नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। असम ने त्रिपुरा को हराया असम ने त्रिपुरा के खिलाफ जीत दर्ज की। त्रिपुरा के मनिशंकर मुरासिंह ने 161 रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की, लेकिन असम को जीत के लिए सिर्फ 21 रन का टारगेट मिला। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शेफाली वर्मा पर ICC की कार्रवाई:गेंद गुस्से में जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने आचार संहिता तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। पूरी खबर…