कस्बे के रघुनाथ मंदिर से शनिवार सुबह सैन समाज की ओर से नारायणी माता 16वीं पदयात्रा रवाना हुई। पंडित श्यामसुंदर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। भाजपा युवा नेता मनीष तोतला, बी.एल. यादव, पूर्व वार्ड पंच गोपालसिंह, वार्ड पंच सतवीरसिंह, बोदूसिंह, रणवीरसिंह, रणजीत सिंह खंगारोत ने पदयात्रा संयोजकों को ध्वज सौंपा। समाजसेवी सीताराम सैन, सत्यनारायण सैन ने बताया कि नारायणी माता की मनमोहक झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में पदयात्री जयकारों के साथ नाचते-गाते रवाना हुए। महिलाएं मंगलगान करती रहीं। इस दौरान छीतरमल सैन, ओमप्रकाश, मोहनलाल, पूर्व वार्ड पंच नवलकिशोर, सुरेंद्र सैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।