विद्या​र्थयों को वन्यजीवों संरक्षण की जानकारी दी गई। भास्कर न्यूज | बलवना बाली ब्लॉक के सेणा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम हुआ। कक्षा 6 से 12वीं तक के 189 विद्यार्थियों को स्लाइड प्रेजेंटेशन से वन्यजीव केंद्र निर्माण को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम स्कूल परिसर में हुआ। प्रधानाचार्य मोहनलाल मोबारसा मौजूद रहे। आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि भारत में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वाइल्ड लाइफ सप्ताह मनाया जाता है। उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा है। प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा है। इंसान और जानवर के प्रति अच्छा व्यवहार है। तेंदुए सहित वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करना भी लक्ष्य है। प्रदर्शन के जरिए पशु-पक्षियों और जानवरों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत के जंगलों में अब तक 14 हजार तेंदुए हैं। तेंदुए का वजन 40 किलो से 90-100 किलो तक रहता है। शरीर पर गुलाब के फूल जैसा पैटर्न होता है। इसे रोसेज कहते हैं। मादा तेंदुआ अपने जीवन में 2 या 3 बार बच्चों को जन्म देती है। जवाई में बेहतर पर्यावरण के लिए तेंदुओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जवाई में पाए जाने वाले जानवरों की पहचान चित्र दिखाकर कराई। उनकी विशेषताएं बताई।