जयपुर के मानसरोवर में वीटी रोड पर दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आज चौथा दिन है। महोत्सव की शुरुआत मां जगदम्बा की आरती के साथ हुई। प्रतिभागी बंजारा और गुजराती थीम पर तैयार होकर पहुंचे। एक युवक यमराज बनकर गरबा खेलने आया है। शालू सागर सिर पर 21 किलो की मटकियां रखकर गरबा करने पहुंची। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में आयोजित गरबा महोत्सव के ग्राउंड के बीचोंबीच गणेशजी की थीम पर विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव की तस्वीरें…