श्रीकल्याण पदयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के श्रीजी मंदिर से 18 वीं श्रीकल्याण पदयात्रा डिग्गी स्थित कल्याणधणी धाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान कल्याण महाराज की झांकी सजाई गई। पदयात्रा गणेश मंदिर, बड़ा बस स्टैंड, छोटा बस स्टैंड और मस्त महादेव मंदिर होते हुए डिग्गी के लिए रवाना हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। डिग्गी पहुंचने के बाद पदयात्रियों ने श्रीकल्याण जी मंदिर में ध्वज-निशान चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पुरानी जाट धर्मशाला में आयोजित सामूहिक प्रसादी में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। पदयात्रा सेवा समिति के रंगलाल मालाकार ने बताया कि पहली पदयात्रा वर्ष 2009 में शुरू की गई थी। पदयात्रा में रमेशचंद टेलर, चंद्रधर दाधीच, गणेश शर्मा, रामसहाय चौधरी, मनीष कुमार, हनुमान प्रसाद, हेमराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।