राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का प्रभाव बना हुआ है। जयपुर में रविवार दोपहर सी-स्कीम, जवाहर नगर, राजापार्क सहित कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। टोंक, बारां सहित कई जिलों में भी बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। कमजोर धूप और हवा चलने के कारण दिन में हल्की ठंडक रही। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हो रहा है। सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। राजस्थान के मौसम की PHOTOS…