राजकीय बालिका उमावि, कोहना में ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध भारत की परिकल्पना को रंगों में उकेरा। अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि रहे। एडीपीसी ताराचंद जैन की मौजूदगी रही। स्कूल प्राचार्या डॉ. ममता मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के विकास के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में जसवंत सिंह नरूका, मोनू बंजारा, सागर शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की चित्रकृतियों का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन विषय की समझ, कलात्मक अभिव्यक्ति, प्रस्तुति के आधार पर किया गया। कृष्ण गोपाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनशीलता, राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है। उप प्रधानाचार्य सारिका बंसीवाल सहित गजराज सिंह, टीना मीना, ज्योति बागोरिया, रचना खंगार, फूलचंद बैरवा मौजूद रहे।