रामगढ़ पचवारा| विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय रामगढ़ पचवारा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों सहित 27 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार जैन एवं उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. नीतीश चौधरी मौजूद रहे। रालावास के यूथ आइकॉन हीरालाल महावर ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है। िशविर में पीएमओ डॉ. नीतीश चौधरी, डॉ. अशोक कुमार रावत, डॉ. हर्षित कपूर, डॉ. सुरेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद कुंडारा, दिनेश गुर्जर, आशीष चक्रधारी, रहीश खां, विशाल बेनीवाल, दीपक, शशिधर मुद्गल, विष्णु शर्मा, राकेश कुमार मीणा, प्रमोद कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, कालूराम मीणा, रिशिराज शर्मा, रामदयाल मीणा, कमलेश कुमार शर्मा, शिवम सैनी, दिलकुश सैनी, मुकेश कुमार, सुरेश मीणा, अमर चंद जांगिड़, शक्ति महरिया एवं घनश्याम बेनीवाल ने रक्तदान किया। शिविर में उप जिला चिकित्सालय एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ का योगदान रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को चिकित्सा विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया।