भरतपुर| गुलाल कुंड में करीब 30 साल पहले बनाया गया सार्वजनिक शौचालय करीब एक साल से जर्जर हालत में बंद पड़ा है। लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण परिसर भी अनुपयोगी हो गया है। शौचालय काफी जगह में बना हुआ है, लेकिन वर्तमान में इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस स्थान का बेहतर उपयोग सामुदायिक भवन के रूप में किया जा सकता है। यहां भवन बनने से आसपास के कमजोर परिवारों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।