अमरपुरा धाम में रविवार को पाबूजी महाराज का जन्मोत्सव मानव सेवा के संदेश के साथ मनाया गया। इस दौरान पाबूजी महाराज सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। महंत सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में रक्तदान की अहम भूमिका है। रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए जीवन का आधार बन सकती है। महंत ने महर्षि दधीचि के त्याग का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज को उनसे दान और समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर में शाम तक 350 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र और हेलमेट प्रदान कर सम्मान किया गया। अर्जुन ब्लड सेंटर जयपुर की टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस मौके पर शिविर प्रभारी डॉ. हरिराम रोहिला, व्यवस्थापक राजवीर सिंह हिसार, रामावतार बैरासरिया आदि मौजूद रहे।