भास्कर न्यूज | अनादरा सदर बाजार मुख्य चौराहे पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। इसमें डीलर मितुल अग्रवाल, मुकेश, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, पंचायत समिति सदस्य नरसाराम माली, भूताराम, नारायण लखारा, हितेश जीनगर, मोहन माली मौजूद रहे। एनएफएसए से जुड़े उपभोक्ता पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। लोगों ने अभियान के उद्देश्य से जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। सदर बाजार में आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। इससे सामूहिक सहभागिता का संदेश गया।