भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला और तहसील सभाओं के तत्वावधान में अंगिरा जयंती के अवसर पर बजरिया स्थित एक मैरिज गार्डन में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री विश्वकर्मा आश्रम खेरदा में महर्षि अंगिरा की पूजा, हवन, कथा और आरती के साथ हुई। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार ने की, जबकि मुख्य अतिथि संयुक्त शासन सचिव डॉ. मुकुट बिहारी जांगिड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सदस्य हरिशंकर जांगिड़, महासभा उपप्रधान राजेंद्र जांगिड़, संगठन मंत्री प्रतिनिधि रामस्वरूप जांगिड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद जांगिड़, दौलतराम जांगिड़ और पूरणमल जांगिड़ उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की 46 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मोहन लाल और जिला महामंत्री मुकेश जांगिड़ ने किया। समारोह में जिलाध्यक्ष खेमराज जांगिड़, कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरुषोत्तम जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि उपमन्यु सहित तहसील अध्यक्ष सुभाष शर्मा, गिर्राज प्रसाद, ओमप्रकाश, मोतीलाल, पूरणमल और अन्य कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अंत में सभी सहयोगकर्ता भामाशाहों का सम्मान किया गया और भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।