उदयपुर में राज्य स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में सोनाणा खेतलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना के छात्र हिमताराम, मांगीलाल, विशाल चौधरी, रोहित कुमार, हितेश कुमार ने भाग लिया। बुधवार को छात्र आना स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि तीन वर्षों से विद्यालय के छात्र लगातार राज्य स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उदयपुर में हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उदयपुर में शैक्षणिक भ्रमण किया। कई ऐतिहासिक धरोहरें देखीं।