राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को बांस की खेती के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य बांस के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है। उदयपुर जिले में इस योजना के तहत 25 हेक्टेयर भूमि पर बांस रोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हीरासिंह राठौड़ ने बताया कि बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को अब 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर बांस की खेती के लिए निर्धारित लागत 1 लाख 20 हजार रुपए है। इस पर किसान को 60 हजार रुपए का अनुदान देय होगा। जिले के सायरा क्षेत्र में किसानों ने बांस के पौधे लगाना शुरू कर दिया है। जानिए योजना... एक हेक्टेयर में 400 पौधे लगाने होंगे