गुड़िया के बाबा रामदेव जी के नवनिर्मित मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। धार्मिक परंपराओं के साथ ग्रामीणों ने बाबा रामदेव के दरबार में 51 फीट ऊंची श्वेत-रक्त वर्णी ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान मंदिर जय बाबा री और बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम सोमवार रात 8:15 बजे से भजन संध्या होगी। गायक जीतू तिलवासनी, भावना जोधपुर प्रस्तुति देंगे। हास्य कलाकार रोशन भाई रंगीला व नृत्यांगना पुष्पा और सागर भाई की प्रस्तुति आकर्षण रहेगी। मंच संचालन अमित भाई झांकी करेंगे।