ब्लॉक में नवभारत साक्षरता (NILP उल्लास) परीक्षा 2026-27 रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सीबीईओ मैनपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सीबीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर उड़नदस्ते का गठन किया गया था। ब्लॉक के समस्त पीईईओ व यूसीईओ क्षेत्र के 139 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कुल 7,000 नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। इनमें 5,589 महिला तथा 1,411 पुरुष परीक्षार्थी शामिल रहे। इस दौरान एसीबीईओ शिवराज कड़वा, आरपी राजेंद्र योगी के उड़नदस्ते तथा कंट्रोल रूम में ब्लॉक समन्वयक जयसिंह राठौड़, पुस्तकाध्यक्ष चंद्रगुप्त राठौड़, शोपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह व भंवर सिंह राठौड़ की देखरेख में मॉनिटरिंग की गई।