भगवती जागरण मंडल होपसर्कस की ओर से 12 अक्टूबर को 60वां मां भगवती का जागरण किया जाएगा। मंडल के सुनील सोमवंशी और सोनू पुंजानी ने बताया कि 59 वर्ष पहले प्रेमलाल पुंजानी ने जागरण की शुरुआत की थी। तब से हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है। 12 अक्टूबर को रात 9.15 बजे से होपसर्कस प्रांगण में जागरण होगा। इसमें कानपुर से संदीप मस्ताना, दिल्ली से सुरेखा, दिल्ली से रोहन कुमार, अलवर से मोहन यदुवंशी महामाई का गुणगान करेंगे। मातारानी का गोल्डन भवन तैयार किया जाएगा। 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से भंडारा होगा। तैयारियों को लेकर बैठक हुई।