सर्विक्स कैंसर से बचाव के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान में अक्टूबर माह राजस्थान देश में चौथे स्थान पर आ गया है। टारगेट 7, 24,000 में से अब तक 4,52,085 बच्चियों के एचपीवी का निशुल्क वैक्सीन लगाई जा चुका है। यानी 62.44 फीसदी तक पहुंचा है। खास बात ये है कि किसी के भी साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। देशभर में अब तक 80,85,538 HPV टीके लगाए जा चुके हैं। पहले नंबर पर यूपी (27,20, 807), दूसरे पर बिहार (11, 46, 349) और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश (7, 66, 523) है। भास्कर ने आंकड़ों का एनालिसिस किया, उसमें यह स्थिति सामने आई। HPV टीकाकरण में यूपी सबसे आगे, राजस्थान चौथा; कर्नाटक से महज 4791 टीकों की बढ़त टोंक, अलवर, जालौर व भीलवाड़ा 80% से अधिक टीकाकरण भास्कर एक्सपर्ट डॉ. आशा वर्मा ( अधीक्षक, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट) और डॉ.अशोक गुप्ता ( शिशु रोग विशेषज्ञ) बेटियों के लिए सुरक्षा कवच प्रदेश में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए लगाई जा रही वैक्सीन एक तरह से सुरक्षा कवच है। लड़कियों को लगने वाला टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। समाज में फैली भ्रांतियों से दूर रहकर मां-बाप को आगे आना चाहिए। इसके अलावा मौजूदा स्थिति में तो बेटियों के वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। बड़ी बात ये है कि सरकार ने जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग जैसे अनेक विभागों के साथ मिलकर विशेष अभियान तक चलाया है।