15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इंस्टाग्राम पर 2 फोटो पोस्ट की। सूर्यवंशी ने कैप्शन में लिखा, ‘स्टे सीटेड’ यानी इंतजार में हूं। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव को 5 मैच की इस टी-20 सीरीज में खेलने का एक भी मौका नहीं मिला है। भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी-20 आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। नायर बोले- आखिरी मैच में वैभव को मौका दें भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेलें।’ भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। दूसरे टी-20 में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में वापसी करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद में एक भी टी-20 नहीं हारा भारत, आज यहीं वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर