उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विभागीय निर्देशानुसार रविवार को मरटाला गाला ग्राम पंचायत में साक्षरता परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र सांसियों का तला व झेरण्डी नाड़ी विद्यालय रहे। स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन के निर्देशन में आयोजन हुआ। दोनों केंद्रों पर 80 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र को सजाया गया। माहौल को सकारात्मक रखा गया। परीक्षा से पहले नव साक्षरों का स्वागत किया गया। पर्यवेक्षक राजेश जोशी ने बताया कि परीक्षा केंद्र की सजावट कर उसे आकर्षक व सुंदर बनाया गया। नव साक्षरों के केंद्र पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रभारी डालूराम सेजू रहे। वीक्षक बाबूलाल, शंकर, बसन्त, अनिल सिसोदिया, ममता मौजूद रहे। नव साक्षर परीक्षार्थी भी उपस्थित रहे।