दौसा|विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर लगाए गए। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में शिविर का उद्घाटन फिल्म निर्देशक प्रमोद आर्य, अंतरराष्ट्रीय धावक गोरधन मीणा और राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी व सिल्वर मेडलिस्ट आरती मीणा ने किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ सीताराम मीणा और जिला अस्पताल के पीएमओ आरके मीणा भी मौजूद रहे। जिले में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। दौसा में 17 यूनिट, रामगढ़ पचवारा में 27 यूनिट और लालसोट में 15 यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया। बाकी यूनिट अन्य संस्थानों में हुए शिविरों से मिले। प्रमोद आर्य ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद की जान बच सकती है। गोरधन मीणा ने रक्त की हर बूंद को महत्वपूर्ण बताते हुए जरूरत के समय दान करने की अपील की। आरती मीणा ने कहा कि रक्तदान के जरिए भी देशसेवा की जा सकती है और लोगों को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। सीएमएचओ सीताराम मीणा ने इसे सतत अभियान बताया।