लोयल गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाया जोगियों का मोहल्ले से होकर सुलताना जाने वाली सड़क के किनारे 5 वर्ष से जर्जर अवस्था में एक पोल टूटा हुआ खड़ा है। जो कि सड़क सीमा में होने के कारण से कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सड़क के दोनों और आबादी बसी हुई है। एक साल पहले इस सड़क का निर्माण और विस्तार हुआ था। सड़क निर्माण करते समय ठेकेदार ने इस पोल की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मांग करने वालो में राजेश योगी, सुनील योगी, बुधराम योगी, रजनीश, पंकज कैलाश, अमन आदि मौके पर मौजूद थे।