पुलिस लाइन में ही दो महिला पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामला सूरजपोल थाने तक भी पहुंचा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामला विभागीय है। इसकी जांच भी विभागीय होगी। यह भी सामने आया कि कालिका टीम की हेडकांस्टेबल टीम की कांस्टेबल के हाजिरी, ड्यूटी लगाने और निजी मामलों तक में हस्तक्षेप करती थी। इससे परेशान कांस्टेबल ने हेडकांस्टेबल से मारपीट कर दी। पूरी घटना कैमरे में कैद गत 17 सितंबर को सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में पानी की टंकी के पास महिला कांस्टेबल हेडकांस्टेबल का इंतजार कर रही थी। उनके आने पर दोनों में बहस हो गई। फिर कांस्टेबल ने हेडकांस्टेबल से मारपीट कर दी। इसमें हेडकांस्टेबल को चोटें आईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हेडकांस्टेबल सूरजपोल थाने पर शिकायत दर्ज करवाने भी गई थी।