पाली शहर के माली समाज भवन में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और विजन को साकार करने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि रहे। नगर निगम महापौर नमिता बुबकिया, जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख मंच पर रहे। कैबिनेट मंत्री पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बात कही। सभा के समापन के बाद माली समाज भवन से सेवा ज्योति यात्रा के तहत मशाल जुलूस निकला। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शहीद स्मारक पहुंचा। अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प चक्र अर्पित किए। उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, पुखराज पटेल, भरत त्रिवेदी, दिग्विजय सिंह राठौड़, प्रताप सिंह जोधा, शैतान देवासी, प्रवीण गुलेच्छा, मुकेश नाबरिया, राहुल मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष सुरेश पवार, गोपाल बंजारा, मानवेंद्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाली. विकसित भारत संकल्प सभा व 'सेवा ज्योति यात्रा' का शुभारंभ हुआ।