फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत वैर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने 17 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार निजाम पुत्र रमजानी (37), अकबर पुत्र बरकत (20) और अरशद पुत्र बरकत (22) निवासी समराया, थाना वैर फरार चल रहे हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए गए हैं।